सोमवार, 28 सितंबर 2020

भारत के सभी #रक्षामंत्रियों की सूची (1947-2019): (List of #DefenceMinisters of India in Hindi)


 📚भारत के सभी रक्षामंत्रियों की सूची (1947-2019): (List of Defence Ministers of India in Hindi)💐💐
[Part - 1]

💢रक्षा मंत्री👇👇

🔹रक्षा मंत्री भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के प्रमुख हैं। रक्षा मंत्री अतिरिक्त रूप से रक्षा अध्ययन संस्थान और संस्थान के अध्यक्ष के रूप में, रक्षा प्रौद्योगिकी संस्थान और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में भी कार्य करते हैं। स्वतंत्र भारत के पहले रक्षा मंत्री बलदेव सिंह थे, जिन्होंने 1947-52 के दौरान प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में कार्य किया था।

💢रक्षा मंत्रालय (भारत)⁉

🔸रक्षा मंत्रालय का प्रमुख कार्य है रक्षा और सुरक्षा संबंधी मामलों पर नीति निर्देश बनाना और उनके कार्यान्वयन के लिए उन्हें सुरक्षा बलों के मुख्यालयों, अंतर सेना संगठनों, रक्षा उत्पाद प्रतिष्ठानों और अनुसंधान व विकास संगठनों तक पहुंचाना। सरकार के नीति निर्देशों को प्रभावी ढंग से तथा आवंटित संसाधनों को ध्यान में रखकर उन्हें कार्यान्वित करना भी उसका काम है। रक्षा मंत्रालय चार विभागों का मिला जुला रूप है। इसमें रक्षा विभाग (डीओडी), रक्षा उत्पाद विभाग (डीडीपी), रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (डीडीआर एंड डी) और पूर्व सैनिकों के कल्याण और वित्त प्रभाग के विभाग शामिल हैं।

💢रक्षा मंत्रालय के प्रमुख कार्य:⁉

➖: भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रमुख कार्य इस प्रकार है:- ⚠⚠

● रक्षा विभाग एकीकृत रक्षा स्टाफ और तीनों सेनाओं तथा विभिन्न अंतर सेवा संगठनों की जिम्मेदारियों का वहन करता है। रक्षा बजट, स्थापना कार्य, रक्षा नीति, संसद से जुड़े मुद्दे, बाहरी देशों के साथ रक्षा सहयोग तथा समस्त क्रियाकलापों का समन्वय इसी विभाग के दायित्व हैं।

● रक्षा उत्पादन विभाग का प्रमुख सचिव इसका प्रमुख होता है और यह रक्षा उत्पादन, आयातित भंडार के स्वदेशीकरण, उपकरणों और अतिरिक्त कलपुर्जों तथा हथियार कारखाना बोर्ड और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उद्यमों की विभागीय उत्पादन इकाइयों के नियंत्रण संबंधी कार्यों को निपटाता है।

● रक्षा, शोध तथा विकास विभाग का प्रमुख सचिव होता है जो रक्षा मंत्री का सलाहकार भी होता है। इसका काम सैनिक साजो-सामान के वैज्ञानिक पक्ष, संचालन तथा सेना द्वारा इस्तेमाल में लाए जाने वाले उपकरणों से संबंधित शोध, डिजाइन और विकास की योजनाएं बनाना है।

● भूतपूर्व सैनिक/रक्षाकर्मी कलयाण विभाग का प्रमुख एक अतिरिक्त सचिव होता है। इसके जिम्मे पेंशनयाफ्ता भूतपूर्व सैनिकों, भूतपूर्व कर्मचारी स्वास्थ्य योजना, पुनःनियोजन और केंद्रीय सैनिक बोर्ड महानिदेशालय तथा तीनों रक्षा सेवाओं के पेंशन नियमों से जुड़े मुद्दों का निष्पादन है।

🔓भारत के वर्तमान रक्षा मंत्री 2019💐

● राजनाथ सिंह भारत के वर्तमान रक्षामंत्री हैं। 31 मई 2019 को रक्षा मंत्री बनने से पहले वे 26 मई 2014 से 30 मई 2019 तक भारत के गृह मामलों के मंत्री थे राजनाथ सिंह से पहले निर्मला सीतारमन भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री थीं, हालांकि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अतिरिक्त कार्यभार के रूप में यह मंत्रालय संभाला था। राजनाथ सिंह वर्तमान सत्ता दल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

💐भारत के रक्षामंत्रियों की सूची🍒🍒 (1947-2019)

🔒रेलमंत्री का नाम
🔻कार्यकाल

🔒1) बलदेव सिंह

🔻15 अगस्त 1947 - 15 मई 1952

🔒2) एन.गोपाल स्वामी अयंगर

🔻13 मई 1952 - 10 फरवरी 1953

🔒3) जवाहर लाल नेहरू (प्रधानमंत्री)

🔻27 जनवरी 1953 - 10 जनवरी 1955

🔒4) डा. कैलाश नाथ काटजू

🔻10 जनवरी 1955 - 30 जनवरी 1957

🔒5) जवाहर लाल नेहरू (प्रधानमंत्री)

🔻30 जनवरी 1957 - 17 अप्रैल 1957

🔒6) वी. के. कृष्ण मेनन

🔻17 अप्रैल 1957 - 01 नवम्बर 1962

🔒7) जवाहर लाल नेहरू (प्रधानमंत्री)

🔻01 नवम्बर 1962 - 21 नवम्बर 1962

🔒8) वाई बी चौहान

🔻21 नवम्बर 1962 - 13 नवम्बर 1966

🔒9) सरदार स्वर्ण सिंह

🔻13 नवम्बर 1966 - 27 जून 1970

🔒10) जगजीवन राम

🔻27 जून 1970 - 10 अक्टूबर 1974

🔒11) सरदार स्वर्ण सिंह

🔻10 अक्टूबर 1974 - 01 दिसम्बर 1975

🔒12) इंदिरा गांधी (प्रधानमंत्री)

🔻01 दिसम्बर 1975 - 21 दिसम्बर 1975

🔒13) बंसी लाल

🔻21 दिसम्बर 1975 - 24 मार्च 1977

🔒14) जगजीवन राम

🔻28 मार्च 1977 - 27 जुलाई 1979

🔒15) सी. सुब्रमणियम्

🔻30 जुलाई 1970 - 14 जनवरी 1980

🔒16) इंदिरा गांधी (प्रधानमंत्री)

🔻14 जनवरी 1980 - 15 जनवरी 1982

🔒17) आर वेंकटारमन

🔻15 जनवरी 1982 - 01 अगस्त 1984

🔒18) एस. बी. चौहान

🔻01 अगस्त 1984 - 31 दिसम्बर 1984

🔒19) पी. वी. नरसिम्हा राव

🔻01 जनवरी 1985 - 24 सितम्बर  1985

🔒20) राजीव गांधी (प्रधानमंत्री)

🔻25 सितम्बर 1985 - 24 जनवरी 1987


🔒21) वी. पी. सिंह

🔻15 जनवरी 1987 - 12 अप्रैल 1987

🔒22) के. सी. पंत

🔻18 अप्रैल 1987 - 03 दिसम्बर 1989

🔒23) वी. पी. सिंह (प्रधानमंत्री)

🔻06 दिसम्बर 1989 - 10 नवम्बर 1990

🔒24) चन्द्रशेखर (प्रधानमंत्री)

🔻21 नवम्बर 1990 - 20 जून 1991

🔒25) पी. वी. नरसिम्हाराव (प्रधानमंत्री)

🔻21 जून 1991 - 25 जून 1991

🔒26) शरद पवार

🔻26 जून 1991 - 05 मार्च 1993

🔒27) पी. वी. नरसिम्हाराव (प्रधानमंत्री)

🔻05 मार्च 1993 - 16 मई 1996

🔒28) प्रमोद महाजन

🔻17 मई 1996 - 31 मई 1996

🔒29) मुलायम सिंह यादव

🔻01 जून 1996 - 19 मार्च 1998

🔒30) जार्ज फर्नाडीज़

🔻19 मार्च 1998 - 15 मार्च 2001

🔒31) जसवंत सिंह

🔻16 मार्च 2001 - 14 अक्टूबर 2001

🔒32) जार्ज फर्नाडीज़

🔻15 अक्टूबर 2001 - 22 मई 2004

🔒33) प्रणब मुखर्जी

🔻23 मई 2004 - 24 अक्टूबर 2006

🔒34) ए. के. अन्टनी

🔻25 अक्टूबर 2006 - 26 मई 2014

🔒35) अरुण जेटली

🔻27 मई 2014 - 08 नवम्बर 2014

🔒36) मनोहर पर्रीकर

🔻09 नवम्बर 2014 - 13 मार्च 2017

🔒37) अरुण जेटली

🔻13 मार्च 2017 - 03 सितम्बर 2017

🔒37) निर्मला सीतारमन

🔻03 सितम्बर 2017 - 31 मई 2019

🔒38) राजनाथ सिंह

🔻31 मई 2019 - पदस्थ

 #100GK #IndiaGk #KidsGk

100 India GK in Hindi || India Exam GK Questions Answers with options || GK Quiz in Hindi | 28

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com
एक भारत श्रेष्ठ भारत , जय हिन्द जय भारत

Positive Ideas, Positive Thoughts, The Secret Ideas

सावित्रीबाई फुले, सामाजिक कार्यकर्त्ता, भारत में पहली महिला शिक्षक, जीवनी

190 वी जयंती सावित्रीबाई फुले, सामाजिक कार्यकर्त्ता, भारत में पहली महिला शिक्षक, और मराठी भाषा में पहली महिला कवयित्री👏🏻👏🏻🌹🌹 📘✍🏻पू...