मंगलवार, 31 जुलाई 2018

रतन टाटा से जुड़े 10 प्रमुख तथ्य

Sex Knowledge
*रतन टाटा से जुड़े 10 प्रमुख तथ्य- मेहनत व लगन ने पहुंचाया सफलता की बुलंदियों पर*
भारत के सबसे विश्‍वसनीय नाम ''टाटा ग्रुप'' को वैश्विक पहचान दिलाने वाले रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को मुंबई में हुआ था। रतन टाटा ने ''टाटा ग्रुप'' के साथ 1961 में ही अपने करियर की शुरूआत की। रतन टाटा जब तक अपने पद पर थे उन्होंने न केवल टाटा समूह को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया बल्कि उसकी साख पर भी आंच नहीं आने दी। कार से लेकर नमक तक बेचने वाले रतन टाटा देश के चुनिंदा अमीरों की लिस्ट में अपना प्रमुख स्थान रखते हैं। रतन टाटा को वर्ष 2000 में पद्‍मभूषण और वर्ष 2008 में पद्‍मविभूषण से सम्मानित किया किया गया था।

 रतन टाटा नवल टाटा के पुत्र हैं, जिन्‍हें ''टाटा ग्रुप'' के संस्थापक जमशेद जी टाटा की बहु नवाजबाई टाटा ने गोद लिया था। रतन टाटा के माता-पिता नवल और सोनू अलग हो गए थे। उस वक्‍त रतन 10 साल के और उनके छोटे भाई सिर्फ 7 साल के ही थे। उन्हें और उनके छोटे भाई, दोनों को उनकी दादी नवाईबाई टाटा ने बड़ा किया था।

 टाटा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में कैंपियन स्कूल में की और बाद में शिमला में बिशप कॉटन स्कूल कैथेड्रल और एंड जॉन कॉनन स्कूल में पूरी करने के बाद हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में कार्नेल विश्वविद्यालय से वास्तुकला और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग और प्रबंधन का अध्ययन किया।

 दुनिया की सबसे सस्ती नैनो कार बनाने वाले रतन टाटा खुद निजी तौर पर आलीशान कारों का संग्रह रखते है। और इन कारों को खुद ही चलाना भी इनका शौक है।

 कारों के पसंदीदा संग्रह में उन्होंने जगुआर, मर्सिडीज एसएल 500, लैंड रोवर फ्रीलैंडर और विंटेज कारें हैं और इन सब के बीच उनकी फेवरेट कार फरारी है।

 रतन टाटा अपना खाली समय अपने कुत्तों के साथ बिताते है। उनके पास दो जर्मन शेफर्ड कुत्तें है। वे जब भी घर पर होते है अपने दोनो कुत्तों के साथ टाइम पास करते है। और यही नही उन्होने डॉगस्पॉट नामक पालतू जानवरों की कंपनी में निवेश तक किया है।

 कारों के अलावा रतन टाटा को विमानो से भी खासा प्रेम है तभी तो उन्होने जेट विमान उड़ाने का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है और इसका उनके पास लाइसेंस भी है एक बार रतन टाटा ने भारतीय वायु सेना का एक-16 लड़ाकू जेट फाइटर प्लेन भी उडाया था।

 रतन टाटा का भव्य सफेद रंग का बंगला मुंबई के समुद्र किनारे पर बनाया एक सपनों के घर की तरह है। उनका बंगला 13000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। सुंदर दृश्य के साथ ये बंगला उनके और उनके लग्जीरियस जीवन शैली के बारे में बहुत कुछ कहता हैं।

 टाटा अपने कपड़ों और पहनावे पर भी काफी ध्यान देते है। वे हमेशा क्लासिक और बेहतरीन कपडों को चुनते हैं। वे ज्यादातर काले या भूरे रंग के सूट के साथ हेमीज़ रेशम टाई पहने देखे जा सकते है।

 रतन टाटा अपने कर्मचारियों, ड्राइवर और सभी कार्यकर्ताओं को काफी प्यार और विश्वास करते है। वे जरूरत पड़ने पर खुद अपने कर्मचारियों के लिए अपनी मर्सिडीज भेजते है इसके अलावा किसी भी मुश्किल समय में अपने ड्राइवर को अपनी कार से घर तक खुद छोड कर आते है।

 रतन टाटा को चार बार प्यार हुआ, लेकिन शादी नही हुई। अंतिम बार में रतन टाटा को अमेरिका में पढ़ाई के दौरान एक लड़की से प्यार हो गया दोनों शादी के लिए तैयार भी हो गए। पर रतन की दादी की तबीयत खराब होने की वजह से रतन तो भारत आ गए लेकिन भारत-चीन युद्ध से उनकी प्रेमिका बहुत डर गई और भारत नही आई।

Sex Knowledge

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com
एक भारत श्रेष्ठ भारत , जय हिन्द जय भारत

Positive Ideas, Positive Thoughts, The Secret Ideas

सावित्रीबाई फुले, सामाजिक कार्यकर्त्ता, भारत में पहली महिला शिक्षक, जीवनी

190 वी जयंती सावित्रीबाई फुले, सामाजिक कार्यकर्त्ता, भारत में पहली महिला शिक्षक, और मराठी भाषा में पहली महिला कवयित्री👏🏻👏🏻🌹🌹 📘✍🏻पू...